फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arrears should be given to all pensioners in lump sum: Jamwal

सभी पेंशनरों को एकमुश्त दिया जाए एरियर : जम्वाल

Tue, 15 Apr 2025 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Arrears should be given to all pensioners in lump sum: Jamwal
सुंदरनगर में विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई ने बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम सुंदरनगर इकाई की बैठक प्रधान केएस जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्युत परिषद से सेवानिवृत्त इंजीनियर, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में विद्युत बोर्ड की ओर से उम्र के हिसाब से पेंशनरों को बांटने तथा 75 साल या 70 साल के पेंशनरों को ही उनके सेवानिवृत्ति के एरियर का भुगतान करने का कड़ा संज्ञान लिया। सभी पेंशनरों को एक समान उनके एरियर का शीघ्र भुगतान करने का आग्रह किया। इकाई अध्यक्ष केएस जम्वाल और महासचिव सोहन सिंह चौहान ने कहा कि जो कर्मचारी 2016 से 2023 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं उन्हें 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुरूप उनके लीव एनकैशमैंट, ग्रेच्युटी, संशोधित वेतनमान का एरियर तथा डीए आदि का भुगतान करने के बारे में विद्युत बोर्ड कतई चिंतित नहीं है। सालों से इस राशि पर कुंडली मार कर बैठा हुआ है। इसे तुरंत प्रभाव से ब्याज सहित आवंटित किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि हिमाचल सरकार ने हाल ही में प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं को दी जा रही सब्सिडी को बंद करने का फरमान जारी किया है, वह कतई न्याय संगत नहीं है। इस पर तुरंत पुनर्विचार कर निर्णय को वापस लेना चाहिए। इस सब्सिडी को 125 यूनिट निशुल्क बिजली के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। यह सब्सिडी सरकार की ओर से हिमाचल की जनता को उनके प्रदेश के अपने पानी के दोहन तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के पानी आदि के प्राकृतिक स्रोतों के समाप्त होने के एवज में उन्हें विद्युत की दरों में बाहरी राज्यों की तुलना में एक मामूली राहत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed