फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Arrears of electricity board pensioners should be given soon: Rajesh

विद्युत बोर्ड पेंशनरों का जल्द दिया जाए एरियर : राजेश

Mon, 07 Apr 2025 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Arrears of electricity board pensioners should be given soon: Rajesh
मंडी में बैठक कर विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने प्रबंधन से उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी की बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड में फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल की अध्यक्षता हुई। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष राजेश बहल ने सभी सदस्यों को बोर्ड मैनेजमेंट के साथ हुए पत्राचार और विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। प्रबंधन से आग्रह किया कि जिन पेंशनरों की लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और आयु वर्ग के हिसाब से 15, 18, 20 प्रतिशत का एरियर और 75 साल से ऊपर के पेंशनरों का 22.5 प्रतिशत एरियर का बकाया है, उसे जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन

अगर बोर्ड की ओर से मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से किए गए सहायक लाइनमैन नीतीश कुमार का निलंबन रद्द किया जाए। बैठक में डीडी राणा, सुरेश राणा, श्याम लाल, गजपाल सिंह, महिंद्र सिंह, हंस राज ने पेंशनरों के वित्तीय लाभों को समय पर न दिए जाने पर रोष जताया। कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने जिन पेंशनर की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया है, उसे भी जल्द से जल्द दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed