फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Army Attachment Camp... NCC cadets will learn the nuances of joining the army

Mandi News: आर्मी अटैचमेंट कैंप... सेना में जाने की बारीकियां सीखेंगे एनसीसी कैटेड्स

Tue, 19 Mar 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 19 Mar 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Army Attachment Camp... NCC cadets will learn the nuances of joining the army
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर और मंडी कॉलेज 15 कैडेट्स डलहौजी में शुरू हुए आर्मी अटैचमेंट कैंप में शामिल हुए हैं। वे 12 दिनों तक भारतीय सेना में जाने की बारीकियां सीखने के साथ ही नेतृत्व विकास का भी प्रशिक्षण लेंगे। सुंदरनगर कॉलेज के एनसीसी कैडेट पीयूष, अमित राज, अश्वनी कुमार, गौरव वर्मा, शिवम राज, पंकज और उदय कुमार डलहौजी में आयोजित आर्मी अटैचमेंट कैंप में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

एनसीसी के सीपीएल मोहित कुमार के अनुसार 6 जैक राइफल के अधीन मनकोट लाइन डलहौजी में पांच एचपी कॉय एनसीसी बटालियन धर्मशाला द्वारा एनसीसी कैडेट्स के लिए 17 से 28 मार्च तक 12 दिवसीय कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें 8 बटालियन से 94 कैडेट्स हिस्सा ले रहे है। इसमें 2 एचपी बटालियन एनसीसी मंडी से 15 कैडेट्स, जिसमें सुंदरनगर से सात और मंडी कॉलेज से आठ कैडेट्स है।
विज्ञापन

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण जैसी गुणों को विकसित करना और कैडेट्स को आर्मी में अपना कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करना है। कैडेट्स को 12 दिवसीय कैंप में एक निर्धारित समय सारणी का पालन करते हुए आर्मी से संबंधित विषयों, हथियारों की जानकारी तथा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को सैम बहादुर और नौवें दिन परमाणु मूवी दिखाई जाएगी। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के प्राचार्य कामेश्वर कुमार तथा एनसीसी इकाई के एएनओ लेफ्टिनेंट कमलेश सेन इस उपलब्धि पर कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed