Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Archana won bronze medal in Kurash

Mandi News: अर्चना ने कुराश में जीता कांस्य पदक

Mon, 22 Dec 2025 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Archana won bronze medal in Kurash
पधर (मंडी)। चौहारघाटी की राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह की छात्रा अर्चना ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अर्चना ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की राष्ट्रीय कुराश खेलकूद प्रतियोगिता में 24 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। पदक जीतकर विद्यालय पहुंचने पर अर्चना का स्कूल परिसर में भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय के मुख्य अध्यापक अजय कुमार राणा, एसएमसी सदस्य प्रोमिला कुमारी, गरवंती देवी, पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह तथा उपप्रधान बीरी सिंह ने अर्चना को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा बनाएंगे। मुख्याध्यापक अजय राणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में हाई स्कूल बल्ह से 66 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर तथा 15 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हो चुका है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज ने खिलाड़ी अर्चना और पीईटी जोगिंद्र सिंह को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed