{"_id":"6112bbcf8ebc3e7d1b08efbb","slug":"apply-till-31-for-fair-price-shops-in-the-district-mandi-mandi-news-sml3800081148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में उचित मूल्य की दुकानों के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में उचित मूल्य की दुकानों के लिए 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन
मंडी। जिले में उचित मूल्य की 17 दुकानें आवंटित की जाएंगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंडी के जिला नियंत्रक लक्ष्मण सिंह कनैट ने बताया कि विकास खंड धर्मपुर के गांव सरौन, विकास खंड द्रंग के गांव चैहड़ ओर जिमजिमा, सजौन, विकास खंड बल्ह के गांव चैहड़ी, डोह और स्योहली, विकास खंड करसोग के गांव बखैड़ी, विकास खंड़ चौंतड़ा के गांव पतरैण, विकास खंड गोपालपुर के गांव पाटी और बरच्छवाड़, विकास खंड धर्मपुर के गांव चह पुतलीफाल्ड, विकास खंड सुंदरनगर के गांव कांडी जदरौण, विकास खंड सदर मंडी के गांव शाढ़ला, विकास खंड गोहर के गांव जुगास तथा विकास खंड सराज के गांव कुशाली में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी है।
इच्छुक प्रार्थियों, सार्वजनिक संस्थान अथवा सार्वजनिक निकायों एकल नारी, शारीरिक रूप से दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक/शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर विभागीय साइट पर 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैैं। आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। कहा कि आवेदनकर्ता की न्यूनतम योग्यता दसवीं पास, उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संवाद