फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apply for the post of Anganwadi Helper by October 21.

Mandi News: आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए 21 अक्तूबर तक करें आवेदन

Sat, 26 Sep 2026 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Apply for the post of Anganwadi Helper by October 21.
रिवालसर (मंडी)। बाल विकास परियोजना रिवालसर के तहत ग्राम पंचायत दुबल के आंगनबाड़ी केंद्र अलग में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाएगा। इसके लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वंदना शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों के साथ 21 अक्तूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रिवालसर में आवेदन जमा करवा सकती हैं। पद के लिए साक्षात्कार 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय कोटली में होगा। आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पद से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 01905-240325 पर संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी संबंधित पर्यवेक्षक या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से भी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed