फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Applications sought for Anganwadi workers in Sadar and Balh

मंडी में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए मांगे आवेदन

Fri, 13 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for Anganwadi workers in Sadar and Balh
मंडी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 19 पद भरे जाएंगे। बाल विकास विभाग कार्यालय ने भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मंडी सदर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद, सहायिका के तीन पद और उपमंडल बल्ह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के छह पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के नौ पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर वंदना शर्मा ने कहा कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी कार्यालय में 4 जून तक आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कारण से कोई उम्मीदवार तय अवधि तक आवेदन नहीं कर पाती हैं तो साक्षात्कार के दिन भी आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। मंडी सदर के भ्यूली-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लोअर भगवाहण में सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 7 जून को लिए जाएंगे। सदर के कठलग और तल्याहण-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए साक्षात्कार 8 जून को लिए जाएंगे।

बल्ह के मलवाणा, ढांवण-1, नेर-1, नेर-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और टॉवा-1, स्याहं-2, रत्ती-1 और अपर-चतरौर में सहायिका के पदों के लिए 9 जून को साक्षात्कार होंगे। कोट-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बग्गी-2, ओटा, लोआर-ढांगू और नायटला और मगर में सहायिका के पदों के लिए 10 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed