{"_id":"57750aba4f1c1b5f1879d065","slug":"apple-season-begin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिले में सेब का तुड़ान शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिले में सेब का तुड़ान शुरू
मंडी
Updated Thu, 30 Jun 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
सेब तुड़ान करते बागवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक (मंडी)। मंडी जिले में साल-2016 का सेब कारोबार शुरू हो गया है। बागवानों के बगीचों में अरली वैरायटियां पककर तैयार हो गई हैं। जिले में टाइडमैन, रेड चीफ, समर क्वीन और रेड जून किस्मों की पैकिंग शुरू हो गई है। कम फसल के बावजूद बागवानों और व्यापारियों को आस है कि इस बार मंडियों में उन्हें सेब के उम्दा दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
जिले की कमरूघाटी में सेब कारोबार के शुरू होने से बागवानों में भारी उत्साह है। लोअर बेल्ट में सेब सीजन शुरू होने से ट्रांसपोर्टरों ने भी माल वाहक वाहनों को चकाचक करने का क्रम शुरू कर दिया है। आगामी एक दो दिनों में मंडी जिले का टाइडमैन, रेड चीफ और समर क्वीन समेत अन्य अरली वैरायटियां देश की राजधानी दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय आजादपुर सब्जी मंडी में दस्तक देंगी। दिल्ली के आढ़तियों ने सेब बागवानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कमरूघाटी के बगीचों में बागवान सेब का तुुड़ान करने के बाद इसकी पैकिंग में जुट गए हैं। मंडी जिले में इस बार सेब की 50 फीसदी से कम फसल है। जिसके कारण बागवानों को गत वर्ष की अपेक्षा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। चैलचौक सब्जी मंडी स्थित हंस फ्रूट कंपनी के मालिक हंसराज ठाकुर व्यापारियों ठाकर दास और देवीराम ने बताया कि उन्होंने टाइडमैन, रेड चीफ और समर क्वीन सेब का तुड़ान शुरू कर दिया है। बागवानों ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर मंडी जिला का सेब दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी में दस्तक देगा। उद्यान उपनिदेशक विनोद धीमान ने मंडी जिले में सेब सीजन शुरू होने की पुष्टि की है। सेब बागवानों दीनानाथ ठाकुर, महेंद्र सिंह, भीम सिंह, हेम सिंह, गोपाल सिंह, नारायण सिंह, चतर सिंह ठाकुर, दुर्गा सिंह, मान सिंह, यशपाल शर्मा और रामलाल ने बताया कि मंडी जिला की कमरूघाटी में सेब सीजन शुरू हो गया है तथा जल्द पड़ोसी राज्यों की मंडियों में सेब की बाढ़ आएगी। दिल्ली स्थित के क्रास एन कंपनी के मालिक नरेश ढल्ल ने बताया कि बागवानों को दिल्ली में सेब के अच्छे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन