फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apple production may fall due to incomplete chilling hours

Mandi News: चिलिंग आवर्स पूरे न होने से गिर सकता है सेब उत्पादन

Thu, 05 Dec 2024 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Dec 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Apple production may fall due to incomplete chilling hours
मंडी जिला के शिकारी देवी की पहाड़ी। संवाद
गोहर (मंडी)। दिसंबर माह का आगाज हो चुका है, लेकिन शिकारी देवी और कमरूनाग की पहाड़ियों पर बर्फबारी नहीं हुई है। देव समाज और किसान-बागवान चिंतित हैं। चिलिंग आवर्स पूरे न होने से सेब का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

दोनों धार्मिक स्थल बर्फबारी और बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आसमान में बादल भी नहीं उमड़ रहे। मौसम खुशनुमा होने के कारण शिकारी देवी और कमरूनाग मंदिरों के कपाट बंद होने के बावजूद पर्यटक और श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

बागवान भी सेब के बगीचों में तौलिये नहीं बना पा रहे हैं। इसके साथ ही खाद और गोबर ढालने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अब किसान-बागवान देवताओं की शरण में जाने को तैयार हैं। कमरूनाग को बारिश का देवता माना जाता है। देवता से बारिश की प्रार्थना करने के लिए गूरों से परते का क्रम शुरू हो सकता है। 90 दिनों से बारिश के अकाल से क्षेत्र के बागवान परेशान हैं। क्षेत्र के बागवानों हरीश, घनश्याम, लाल सिंह, मनोज, राजू, मुरारी, किशोरी, लीला प्रकाश, हेम सिंह, जसवंत, गगन, दीनू और परमा राम ने बताया कि खेती बाड़ी के सभी कार्य सूखे से बाधित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा देव के गूर देवी सिंह ने बताया कि देव कमरुनाग जल्दी बारिश और बर्फबारी बरसाएंगे। एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा है कि कमरुनाग शिकारी देवी के कपाट बंद है। उन्होंने सैलानियों और श्रद्धालुओं से दोनों मंदिरों की तरफ न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed