फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apple orchards filled with the fragrance of flowers, the faces of the gardeners blossomed.

Mandi News: फूलों से महके सेब बगीचे, बागवानों के खिले चेहरे

Tue, 14 Apr 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Apple orchards filled with the fragrance of flowers, the faces of the gardeners blossomed.
पांगणा क्षेत्र में इन दिनों सेब के बागीचों में फूलों से भरे पेड़
करसोग (मंडी)। सराज क्षेत्र में इन दिनों सेब के बगीचों में पुष्पण का सुहावना दौर चल रहा है। खिली हुई धूप और अनुकूल मौसम के कारण बेहतर उत्पादन की संभावना जताई जा रही है। बागों में चारों ओर खिले फूल किसानों के लिए अच्छी पैदावार का संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

बागबानी विशेषज्ञ डाॅ. शरद गुप्ता ने सेब उत्पादक बागवानों को सलाह दी है कि पूर्ण पुष्प अवस्था के दौरान किसी भी प्रकार के कीटनाशक या फफूंदनाशक का छिड़काव न करें। इस समय मधुमक्खियां और अन्य परागण करने वाले कीट अत्यधिक सक्रिय रहते हैं, जो सफल परागण और बेहतर फल के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि पुष्पण अवस्था में कीटनाशकों एवं फफूंदनाशकों के उपयोग से इन लाभकारी कीटों की मृत्यु हो सकती है, जिससे परागण प्रक्रिया बाधित होती है और परिणामस्वरूप उत्पादन में कमी आ सकती है। साथ ही इससे पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए रसायनों और पोषक तत्वों का इस्तेमाल फूल गिरने/पंखुड़ीपात के बाद ही करें और केवल बागवान विभाग के अनुशंसित एवं सुरक्षित उत्पादों का ही उपयोग करें। किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की अपील भी की गई है। विशेषज्ञों एवं प्रगतिशील बागवान डाॅ. जगदीश शर्मा का भी मानना है कि उचित प्रबंधन अपनाकर किसान न केवल बेहतर सेब उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed