फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apple-laden jeep rolls over, driver dies, Accident in Sarandha on Pandoh-Gohar road, police started investigation by taking possession of dead body

सेब से लदी जीप लुढ़की, चालक की मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Apple-laden jeep rolls over, driver dies, Accident in Sarandha on Pandoh-Gohar road, police started investigation by taking possession of dead body
मंडी। पंडोह-गोहर मार्ग पर सरांढा में मंगलवार रात सेब लेकर पंजाब जा रही जीप के खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदीप पुत्र हेम राज निवासी गांव व डाकघर गुमण कला भटिंडा पंजाब के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार रवि कुमार निवासी गांव बड़ाकपुर गुमण तहसील मानसा जिला भटिंडा पंजाब ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को उसका चचेरा भाई गुरदीप अपनी गाड़ी पर मनाली से पंजाब सेब लेकर लौट रहा था। ऐसे में पंडोह से करीब चार किलोमीटर आगे गोहर मार्ग पर सरांढा गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जीप 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिसमें चालक गुरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed