फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apple and pea crops damaged due to hailstorm in Saraj

Mandi News: सराज में ओलावृष्टि से सेब और मटर फसल को नुकसान

Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Apple and pea crops damaged due to hailstorm in Saraj
छतरी की ब्रेयोगी पंचायत में ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त सेब और मटर। स्रोत जागरूक पाठक। - फोटो : kathua
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद हुई भारी ओलावृष्टि से सेब और मटर की फसल को नुकसान हुआ है। छतरी, जंजैहली, चिऊणी, थुनाग, बगस्याड़ और केउलीधार में भारी ओलावृष्टि हुई है। कुछ क्षेत्रों में सेब की फसल को 50 से 80 प्रतिशत तक नुकसान होने की सूचना है। ओलावृष्टि से सेब के पौधों की टहनियां टूट गई हैं और फूल गिर गए हैं।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट और बारिश से सेब के फूलों और फलों को नुकसान हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। ठंडी हवा और बारिश के कारण परागण की प्रक्रिया बाधित हुई है। ओलावृष्टि से सेब के साथ अन्य फसलों, जैसे कि मटर और आलू बुखारा को भी नुकसान पहुंचा है। किसान सभा के अध्यक्ष बिहारी लाल ने एसडीएम थुनाग से फसल बीमा कंपनियों को मुआयना करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

...
मंडी शहर में बारिश, कूल हुआ मौसम
मंडी। मंडी शहर में वीरवार दोपहर को बारिश ने मौसम कूल-कूल कर दिया। गर्मी के बीच हुई बारिश का हर किसी ने आनंद उठाया। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बारिश से गर्मी से भी राहत मिली है। दोपहर के समय इन दिनों मंडी में तापमान बढ़ने लगा है, लेकिन बारिश ने हर किसी को राहत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed