फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   APMC will help in taking the produce to the market: Sanjeev

उपज को बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा एपीएमसी : संजीव

Sat, 27 Sep 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:57 PM IST
सार

एपीएमसी धनोटू में शुक्रवार को किसान-खरीदार बैठक का आयोजन अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में एचपी शिवा ब्रांड की उपज के विपणन और सीधे संवाद पर जोर दिया गया। खरीदारों ने किसानों से 550 किलोग्राम फलों की खरीद की मांग की।

विज्ञापन
APMC will help in taking the produce to the market: Sanjeev

विस्तार

एपीएमसी धनोटू में किसान-खरीदार विक्रेता बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) धनोटू में शुक्रवार को एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की अध्यक्षता में किसान-खरीदार विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक किसानों और खरीदारों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और एचपी शिवा ब्रांड के तहत उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाली उपज को एपीएमसी से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि-बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल शुरू की गई है। किसानों-बागवानों की फसलों को उचित बाजार उपलब्ध करवाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने किसान-खरीदारों के साथ समन्वय के लिए एचपी शिवा परियोजना की पहल की सराहना की। एपीएमसी की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि विभाग परियोजना के तहत क्लस्टरों की उपज के बेहतर विपणन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिला मंडी के क्लस्टरों से आने वाली उपज के विपणन (मार्केटिंग) को लेकर खरीदारों और विक्रेताओं के बीच चर्चा हुई। मांग को देखते हुए अगले सप्ताह तक किसानों से 550 किलोग्राम फलों की खरीद की मांग की गई है। बैठक में जिला समन्वयक एचपी शिवा डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी सचिव भूपिंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed