{"_id":"5d6028418ebc3e01740f41c8","slug":"aparajita-aprajita-100-million-smiles-aprajita-mandi-mandi-news-sml3049115104","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप से मैसेज भेज कर उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप से मैसेज भेज कर उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं महिलाएं
विज्ञापन
मंडी आईटीआई में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रशिक्षु।
- फोटो : Mandi
मंडी। महिलाएं थाने में आकर हीं नहीं बल्कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना, यौन शोषण आदि की शिकायत के लिए महिलाएं व्हाट्सएप नंबर 94591- 00100 पर मैसेज कर सकती हैं। मैसेज की पड़ताल के बाद पुलिस शिकायत दर्ज करेगी और तुरंत जांच अधिकारी की सूचना भी उसी नंबर पर भेजी जाएगी।
एसएचओ थाना सदर विनोद कुमार शुक्रवार को आईटीआई मंडी में ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में महिलाओं और प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी बताया। उन्होंने अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा, घरेलू हिंसा को छिपाएं नहीं बल्कि सामने आएं और शिकायत करें। गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और 112 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शक्तिएप को डाउनलोड करने की जानकारी भी दी। कहा कि आपात समय में समय यदि आप फोन को जोर से जमीन पर पटकते हो तो भी इसकी सूचना पुलिस को मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र सेन, चमन लाल, सीता देवी, सुनीता कुमारी, शिवाली, जगदीश राणा, सहित आईटीआई का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
...
एक-दूसरे को देना होगा सम्मान : लतेश
समाजसेवी लतेश भार्गव ने कहा कि महिलाओं को एक दूसरे का साथ देेना चाहिए। महिलाओं में नेतृत्व, प्रबंधन दक्षता एवं अन्य कई गुण प्राकृतिक तौर पर होते हैं। उन्हें समझने और निखारने की जरूरत है। अपराजिता जैसे कार्यक्रम इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
...
अपराजिता का अर्थ, हार न मानना : लता देवी
आईटीआई की प्रबंधन अधिकारी लता देवी ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम को लेकर उपस्थित महिलाओं को सशक्त किया। कहा कि अपराजिता का अर्थ है कभी हार न मानना। महिलाएं भी परिस्थितियों से कभी हार न मानें। जागरूक होकर हमेशा आगे बढ़ते रहें। महिलाएं स्वरोजगार अपनाएं। स्वावलंबी बनें और आगे बढ़ें, तभी अपराजिता मुहिम भी सार्थक होगी।