{"_id":"65cbdc2912fe8f4abe05dda3","slug":"antara-injection-will-protect-against-unwanted-pregnancy-for-three-months-mandi-news-c-90-1-mrt1064-119407-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन महीने अनचाहे गर्भ से बचाएगा अंतरा इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन महीने अनचाहे गर्भ से बचाएगा अंतरा इंजेक्शन
Wed, 14 Feb 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
मंडी। दंपति के बीच साझेदारी बढ़ाने और मां-बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए आवश्यक है कि शादी के बाद पहले बच्चे की योजना बनाई जाए। वर्तमान समय में अंतरा इंजेक्शन गर्भनिरोधक सबसे बेहतर और कारगर है।
अंतरा इंजेक्शन एक बार लेने से यह तीन माह तक अनचाहे गर्भ से बचाएगा। इसे लेकर जिला मंडी के सभी 11 स्वास्थ्य खंडों व नागरिक अस्पताल सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर व सरकाघाट से दो-दो चिकित्सा अधिकारियों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार मे प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र भारद्वाज ने की, जबकि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर व जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि परिवार नियोजन के इस साधन को इंजेक्शन रूप में महिला को लगाया जाता है। एक इंजेक्शन तीन महीने तक प्रभावी रहता है और अवांछित गर्भधारण से 99.7 प्रतिशत बचाव करता है।
विज्ञापन
अंतरा इंजेक्शन के फायदे
यह एक सिंथेटिक प्रोजेस्ट्रोन हर्मोन से बना है, जो फीमेल हार्मोन की तरह ही है। इस इंजेक्शन को स्तनपान कराने वाली माताओं को भी दिया जा सकता है। अंतरा इंजेक्शन महिलाओं में बच्चेदानी के कैंसर व एडोमीट्रियल कैंसर से बचाव करता है। परिवार नियोजन व बच्चों में उचित अंतर रखने के लिए सरकारी अस्पतालों में इसे मुफ्त में दिया जाएगा।