फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Another player from Chauntra School will play in the National

Mandi News: चौंतड़ा स्कूल का एक और खिलाड़ी खेलेगा नेशनल

Sun, 07 Dec 2025 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
Another player from Chauntra School will play in the National
चौंतड़ा (मंडी)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा का खिलाड़ी अरुण नेशनल एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेगा। अरुण राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में हिमाचल प्रदेश का 400 मीटर रेस में प्रतिनिधित्व करेगा। अरुण ने अंडर-17 छात्र वर्ग की एथलेटिक्स मीट में राज्य स्तर पर 400 मीटर की दौड़ 52 सेकेंड में पूरी कर रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट नवंबर महीने के प्रथम सप्ताह में हमीरपुर में आयोजित हुई थी। अरूण नेशनल एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेने से पहले हमीरपुर में 8 से 10 दिसंबर तक नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेगा। नेशनल एथलेटिक्स मीट का आयोजन 13 से 17 दिसंबर तक लखनऊ में होगा। प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल, डीपीई संतोष ठाकुर, पीईटी धर्म सिंह ने उम्मीद जताई है कि अरुण बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश के लिए मेडल लेकर आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed