फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Annual prize distribution ceremony celebrated with great fanfare at Kot Tungal

Mandi News: कोट तुंगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम

Mon, 08 Dec 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Annual prize distribution ceremony celebrated with great fanfare at Kot Tungal
कोटली (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट तुंगल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक भास्कर ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्षा कुसमा ने की। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, छात्र-छात्राओं की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पाठशाला के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। मेधावी विद्यार्थियों, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed