फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Annual functions could not be held in 150 schools of Mandi

Mandi News: मंडी के 150 स्कूलों में नहीं हो पाए सालाना समारोह

Tue, 14 Jan 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Annual functions could not be held in 150 schools of Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकारी और निजी स्कूलों में तय समय से पहले सालाना पारितोषिक आयोजित न होने से विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की हसरत अधूरी रह गई है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक सालाना पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए थे। जिले की 324 उच्च पाठशालाओं और 154 वरिष्ठ पाठशालाओं में से करीब 150 सरकारी और निजी पाठशालाओं में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित नहीं हो पाए।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के 10 सरकारी और निजी स्कूलों में सालाना समारोह नहीं हो पाए हैं। जिले की 1600 से अधिक सरकारी पाठशालाओं में क्लस्टर स्तर पर सालाना पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित होते हैं। अभिभावक सुनीता, मुनीष, शर्मिला, अभिनव, महेंद्र ने बताया कि अगर तय समय पर स्कूलों में सालाना समारोह आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली जाती तो स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जा सकता था।
विज्ञापन

....
फरवरी में वार्षिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिन पाठशालाओं में 31 दिसंबर तक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित नहीं हुए हैं, वे वार्षिक परीक्षाओं के बाद सम्मान समारोह के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर स्कूल के प्रबंधकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशवीर धीमान, उच्च शिक्षा उपनिदेशक
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed