फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anjali, a player from Janyani village, was honored by the CM.

Mandi News: जनयनी गांव की खिलाड़़ी अंजली को सीएम ने किया ने सम्मानित

Sun, 08 Feb 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Anjali, a player from Janyani village, was honored by the CM.
गोहर (मंडी)। मंडी जिले के मौवीसेरी क्षेत्र के जनयनी गांव की अंजली ठाकुर पुत्री ढमेश्वर दत्त ठाकुर ने अपने अद्वितीय संघर्ष और खेल कौशल से राज्य और देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में अंजलि ठाकुर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

लगभग 18 वर्ष की आयु में एक कार दुर्घटना के कारण अंजली ठाकुर को स्पाइनल कॉर्ड इंजरी का सामना करना पड़ा, जिससे गर्दन के नीचे के हिस्से ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया। चार वर्ष तक चले इलाज के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। 2022 में चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब में पुनर्वास के दौरान अंजलि ने बोशिया खेल के बारे में जानकारी प्राप्त की। 2023 में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हुए इंडिविजुअल कैटेगरी में गोल्ड और पेयर्स में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने फोर्थ एशियन गेम्स, चीन और दिसंबर 2023 में हांगकांग में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

2024 में उन्होंने खेल क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। जुलाई 2024 में आयोजित वर्ल्ड बोशिया चैलेंजर्स मिश्र में भारत का पहला इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंजली ठाकुर वर्तमान में 26वीं रैंकिंग की खिलाड़ी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed