फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anger rally taken out against Job Trainee Scheme

Mandi News: जॉब ट्रेनी योजना के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

Tue, 12 Aug 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Anger rally taken out against Job Trainee Scheme
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जॉब ट्रेनी योजना के विरोध में जोगिंद्रनगर में युवाओं ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार को किए गए प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने जॉब ट्रेनी योजना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। युवा नेता एवं नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि आउटसोर्स, दिहाड़ीदार योजना लाकर युवाओं का शोषण करने के बाद अब जॉब ट्रेनी योजना भी बेरोजगार युवाओं के लिए परेशानी बनेगी।
विज्ञापन

धरने-प्रदर्शन में शामिल सुनील, मनदीप, कैलाश, काजल, प्रदीप और आयुष आदि ने कहा कि प्रदेशभर में हजारों युवाओं ने अपनी प्रतिभा के बलबूते डिप्लोमा कर रखे हैं। अब रोजगार की बात आई तो कांग्रेस सरकार ने जॉब ट्रेनी योजना को लागू कर परेशानी में डाल दिया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार विनय राशपा के माध्यम से एक ज्ञापन कांग्रेस सरकार को भेजा गया। चेताया कि अगर युवा विरोधी इस योजना को निरस्त नहीं किया तो विधानसभा परिसर का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed