फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anger against Sukhu government over pensioners' liabilities

Mandi News: हत्या के दूसरे दिन भी नहीं थमा आक्रोश, ग्रामीणों में उबाल

Wed, 15 Apr 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Anger against Sukhu government over pensioners' liabilities
जघन्य वारदात के विरोध में सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठी आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र के गांव बैंजी में जघन्य हत्या की घटना के दूसरे दिन भी ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। घटना को लेकर पूरे गांव में गहरा रोष व्याप्त है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के अपराध के लिए समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए और पुलिस को मामले की निष्पक्ष व गहन जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाना चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। ग्रामीण अपने बच्चों की सुरक्षा बारे भी चिंतित हैं।
बाॅक्स
बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध से पूरा गांव आक्रोशित है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाए। -दिवान चंद, गांव नैण
........
आरोपी से सार्वजनिक रूप से पूछताछ होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया परिजनों के सामने पारदर्शी तरीके से की जाए। -रमेश चंद भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता
---
हमारे क्षेत्र में इस तरह की यह पहली निंदनीय घटना है, जिससे हम बेहद दुखी हैं। प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करनी चाहिए। -बलदेव सिंह, गांव नैण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed