{"_id":"69a6de2ccf1fa08a300cbf88","slug":"anganwadi-workers-should-play-an-active-role-in-the-intellectual-development-of-children-mandi-news-c-90-1-ssml1024-188037-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आंगनबाड़ी वर्कर बच्चों के बौद्धिक विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आंगनबाड़ी वर्कर बच्चों के बौद्धिक विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका
विज्ञापन
तीन दिवसीय पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
मंडी। बाल विकास विभाग परियोजना सदर मंडी की ओर से मंगलवार को जिला परिषद भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला के समापन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में अपनी सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैनी ने बच्चों की ग्रोथ, विकास निगरानी विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों की ओर खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति पर व्यावहारिक एवं रोचक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को सहज एवं आनंददायक वातावरण में शिक्षित कर सकें।