{"_id":"693ab5ba37baa217a902b15e","slug":"aney-thakur-gets-a-pro-card-at-muscle-mania-mandi-news-r-19-1-sml1037-645773-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मसल्स मेनिया में अनेय ठाकुर को मिला प्रो-कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मसल्स मेनिया में अनेय ठाकुर को मिला प्रो-कार्ड
विज्ञापन
सुंदरनगर के अनेय ठाकुर । स्त्रोत:जागरूक पाठक
सुंदरनगर के बाॅडी बिल्डर ने दिल्ली में हुए इवेंट में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। दिल्ली में आयोजित मसल्स मेनिया इंडिया-2025 इवेंट में सुंदरनगर के बाॅडी बिल्डर अनेय ठाकुर ने मंडी जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अनेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रो-कार्ड हासिल किया। इसे बाॅडी बिल्डिंग कॅरिअर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। अब वे प्रो-लीग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
इवेंट के दौरान अनेय ने प्रभावशाली फिजिक, बेहतरीन कंडीशनिंग और आत्मविश्वास भरी पोजिंग से जजों को प्रभावित किया। अनेय ने कहा कि प्रो-कार्ड मिलना उनके कॅरिअर की बड़ी उपलब्धि है। यह परिवार तथा कोच की मेहनत और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे आगे और बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हैं। संवाद