फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   An old woman was taken to the hospital by making a palanquin out of a chair

Mandi News: कुर्सी की पालकी बनाकर अस्पताल पहुंचाई वृद्ध महिला

Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
An old woman was taken to the hospital by making a palanquin out of a chair
सोबली गांव की 77 वर्षीय गणू देवी की तबीयत खराब होने पर  पालकी में अस्पताल ले जाते परिजन व ग्राम - फोटो : परिजन
थुनाग (मंडी)। लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कें सराज क्षेत्र में लाइफ को जोखिम में डाल रही हैं। थुनाग-केल्टी-जैंशला को जोड़ने वाली 15 किलोमीटर सड़क आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण सोबली गांव की वृद्ध महिला गणू देवी (77) को अचानक बीमार होने पर अस्पताल पहुंचाना कठिन हो गया।
विज्ञापन

रविवार को वृद्ध महिला की तबीयत खराब हो गई। इस पर ग्रामीणों रूप सिंह, प्रेम कुमार, गोपाल सिंह, केशव राम, तेज सिंह आदि ने कुर्सी से पालकी बनाई और महिला को उसमें बैठा कर थनूटा सड़क तक पहुंचाया। करीब तीन घंटे की कठिन चढ़ाई चढ़ी, खतरनाक रास्तों से महिला को सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल जंजैहली ले जाया गया।
विज्ञापन

गणू देवी के बेटे रूप सिंह ने बताया कि आपदा के बाद से प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली। दोघरी, केल्टी, जैंशला, सोबली, हेलन, छड़ी खड्ड, लेह नकटेरा जैसे एक दर्जन गांवों के लोग सड़क की मरम्मत न होने से भारी परेशानी झेल रहे हैं। मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। गणू देवी की जान तो बच गई, लेकिन सवाल यह है कि कब तक ग्रामीण ऐसे जोखिम उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सड़क को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग का फील्ड स्टाफ सड़कों की दशा सुधारने के लिए रात दिन जुटा हुआ है।
-ललित जरयाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, जंजैहली मंडल
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed