{"_id":"66a38dd60e2becec260247f9","slug":"an-altercation-between-the-scooter-and-the-car-driver-stuck-in-the-jam-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131816-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जाम में फंसे स्कूटी और कार चालक में कहासुनी, थाना तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जाम में फंसे स्कूटी और कार चालक में कहासुनी, थाना तक पहुंचा मामला
Sat, 27 Jul 2024 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में दो वाहन चालकों के बीच विवाद बढ़ने से सड़क पर वाहनों का लंबा जाम। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हाईवे पर जाम को लेकर हुआ विवाद बुधवार को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में पहुंच गया। शहर के मुख्य बाजार में जाम में फंसे एक कार और स्कूटी सवार में कहासुनी हो गई है। इससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। कारोबारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान पुलिस थाने में भी काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी-पठानकोट हाईवे पर शहर के मुख्य बाजार में दोपहर बाद जाम में एक स्कूटी सवार फंस गया। तभी जाम में फंसे कार सवार के जोर-जोर से हॉर्न बजाने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। इससे माहौल और गरमा गया तो आसपास के कारोबारी भी इकट्ठे हो गए।
बाद में दोनों पक्षों को थाना में तलब कर जब पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लानी चाही तो दोनों पक्षों ने अपनी गलती मान ली और मामला शांत हुआ। जोगिंद्रनगर शहर में हुए इस घटनाक्रम की जांच कर रहे अन्वेक्षण अधिकारी सब इंस्पेक्टर रणजीत ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से गलती मान लेने के चलते फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।