{"_id":"66a388adf410eed397089e86","slug":"amru-last-seats-allotted-for-fmg-internship-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131808-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने एफएमजी की इंटर्नशिप के लिए अंतिम सीटें की आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने एफएमजी की इंटर्नशिप के लिए अंतिम सीटें की आवंटित
Sat, 27 Jul 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक।
मंडी। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक ने विदेशी मेडिकल स्नातकों (एफएमजी) के लिए इंटर्नशिप का अंतिम सीटें आवंटित कर दी हैं। इसमें कुल 58 सीटों का आवंटन किया गया है। अभ्यर्थी अपने खाते में लॉगिन कर आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें 39 अभ्यर्थियों को एक साल की इंटर्नशिप, पांच को दो साल और 14 को तीन साल की इंटर्नशिप के लिए विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में चयनित किया गया है।
एएमआरयू नेरचौक ने सभी चयनित अभ्यार्थियों को 27 जुलाई से हिमाचल प्रदेश राज्य चिकित्सा परिषद शिमला को रिपोर्ट करने के लिए कहा है। इसके अलावा अंतिम पंजीकरण के लिए वह अपने मूल दस्तावेज और दस्तावेजों की फोटोकॉपी का एक सेट लेकर 28 जुलाई को संबंधित संस्थान को रिपोर्ट करें, जो उनको आवंटित किए गए हैं।
बता दें कि इंटर्नशिप की अवधि विभिन्न अधिसूचनाओं के आधार पर तय की जाती है। एनएमसी द्वारा इसके लिए समय-समय पर अधिसूचना जारी करती है। इसके अलावा किसी भी शिकायत का समाधान हिमाचल प्रदेश राज्य द्वारा किया जाएगा। इसमें मेडिकल काउंसिल राज्य चिकित्सा परिषद का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
एएमआरयू नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि विदेशी मेडिकल स्नातकों को इंटर्नशिप के लिए अंतिम सीट आवंटन कर दिया गया है और सभी को संस्थान भी अलॉट कर दिए हैं।