फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ambulance workers gave strike notice

Mandi News: एंबुलेंस कर्मचारियों ने दिया हड़ताल का नोटिस

Fri, 26 Sep 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:51 AM IST
सार

मंडी में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की यूनियन ने वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर 2 से 3 अक्तूबर तक हड़ताल व विरोध रैली का ऐलान किया। यूनियन ने शोषण और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Ambulance workers gave strike notice

विस्तार

मंडी। सीटू से संबद्ध हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की यूनियन ने वीरवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मंडी को हड़ताल का नोटिस सौंपा। यह हड़ताल 2 अक्तूबर शाम 8 बजे से शुरू होकर 3 अक्तूबर शाम 8 बजे तक चलेगी। मंडी शहर में 3 अक्तूबर को विरोध रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

102-108 एंबुलेंस यूनियन के जिला प्रधान सुमित कुमार, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, गेपेंद्र कुमार, सुरेश सरवाल ने बताया कि प्रदेशव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते मंडी जिले में भी पूर्ण हड़ताल रहेगी। जिले के 31 स्थानों पर कार्यरत कुल 163 एंबुलेंस कर्मचारियों में 71 पायलट और 80 इमरजेंसी मेडिसिन तकनीशियन हड़ताल में भाग लेंगे। यूनियन का आरोप है कि कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन भी नहीं मिलता। बारह घंटे की ड्यूटी करवाई जाती है लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता।
विज्ञापन

कहा कि जिन कर्मचारियों ने यूनियन के माध्यम से अपनी मांगें उठाईं, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और नौकरी छोड़ने के लिए दबाव डाला गया। नियमानुसार छुटियां, ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा भी नहीं दी जाती। कहा कि पूर्व में कर्मचारी जीवीके-ईएमआरआई कंपनी के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत थे। कंपनी बदलने के बाद उन्हें निकाल दिया गया था, लेकिन सीटू से जुड़ने और आंदोलन करने के बाद नई कंपनी ने इन्हें दोबारा नौकरी पर रखा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि हड़ताल के बाद भी डिमांड चार्टर लागू नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed