फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ambulance overturned at Balichowki's Bahugi turn, driver injured

Mandi News: बालीचौकी के बाहुगी मोड़ पर एंबुलेंस पलटी, चालक घायल

Thu, 21 May 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ambulance overturned at Balichowki's Bahugi turn, driver injured
एम्स बिलासुपर से शव छोड़कर लौट रहा था चालक
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी से क्षतिग्रस्त वाहन से निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी–मंडी मुख्य सड़क पर बुधवार को बाहुगी मोड़ के समीप एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसा एंबुलेंस चालक शरीद खान, निवासी एम्स कोठीपुरा क्षेत्र, एक शव को परिजनों तक पहुंचाने के बाद बालीचौकी से मंडी की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह बाहुगी मोड़ के पास पहुंचा, अचानक वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और एंबुलेंस बीच सड़क पर पलट गई।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसका स्पष्ट पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed