फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ambulance and bus collide, highway jammed

Mandi News: एंबुलेंस और बस में टक्कर, हाइवे पर लगा जाम

Sun, 14 May 2023 05:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 May 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Ambulance and bus collide, highway jammed
ोगिंद्रनगर में एंबुलेंस व निजी बस की टक्कर से उपजे विवाद पर बहसबाजी करते चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। घायल मरीज को जल्द अस्पताल पहुंचाने के चक्कर में 108 एंबुलेंस और निजी बस की टक्कर हो गई। इससे उपजे विवाद से सड़क पर लंबा जाम लग गया।
इसके चलते मरीज भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा। वाहन चालकों के उलझने से मंडी-पठानकोट हाइवे भी जाम हो गया। जाम में फंसे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। तनावपूर्ण माहौल को देखकर आसपास के लोगों की खूब भीड़ लग गई। करीब 25 मिनट तक कहासुनी के बाद 108 एंबुलेंस घायल मरीज को लेकर अस्पताल रवाना हो सकी।
विज्ञापन

हादसा मंडी-पठानकोट हाइवे पर जोगिंद्रनगर शहर के आदर्श कन्या पाठशाला के समीप रविवार सुबह करीब दस बजकर 10 मिनट पर हुआ। एंबुलेंस में मच्छयाल के पडोण गांव में बंदर के हमले से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही निजी बस से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। तनावपूर्ण माहौल को देखकर लोगों ने दोनों पक्षों के वाहन चालकों को शांत किया तब जाकर हाईवे बहाल हो सका। एंबुलेंस चालक अच्छर सिंह ने बताया कि एंबुलेंंस को हुए नुकसान की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि एंबुलेंस और बस चालक की शिकायत और लोगों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। अस्पताल के डॉ. बलबीर ने बताया कि बंदर के हमले से घायल को उपचार देकर छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed