{"_id":"62a4ccec9a3a2e16dc56dafb","slug":"ambedkar-nagar-won-the-mla-cricket-mahakumbh-mandi-news-sml411835951","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर नगर ने जीता विधायक क्रिकेट महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर नगर ने जीता विधायक क्रिकेट महाकुंभ
विज्ञापन
विधायक क्रिकेट महाकुंभ की विजेता आंबेडकर नगर की टीम को सम्मानित करती सांसद इंदू गोस्वामी और विध?
- फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक क्रिकेट महाकुंभ की ट्रॉफी पर आंबेडकर नगर की टीम ने कब्जा किया है। शनिवार को फाइनल मैच में आंबेडकर नगर ने पश्चिम कॉलोनी वार्ड को 18 रन से मात दी। आंबेडकर नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट पर 181 रन बनाए।
इसमें अनिल ने 65, सूरज डोगरा ने 59 और पवन ने 21 रन का योगदान दिया। पश्चिम कॉलोनी के गेंदबाज हिमांशु ने 2, अरुण, शालव और गौरव ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी पश्चिम कॉलोनी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन ही बना पाई।
इसमें धीरज ने 35, हिमांशु ने 27 और गौरव ने 37 रन बनाए। आंबेडकर नगर की ओर से गेंदबाज सूरज डोगरा ने चार विकेट लिए। इससे पूर्व तीसरे और चौथे स्थान के लिए जीपी सलापड़ और जीपी पौड़ा कोठी के मध्य मैच खेला गया। इसमें जीपी सलापड़ ने 72 रन से जीत हासिल की। जीपी सलापड़ ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए। इसमें हिमांशु ने 15, अरुण ने 26, शुभम ने 28 और मुनीष ने 39 रन बनाए। जीपी पौड़ा कोठी के गेंदबाज नरेंद्र और नेत्र ने मैच में दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी जीपी पौड़ा कोठी 12.5 ओवर में 77 रन पर आलआउट हो गई।
विज्ञापन
जीपी सलापड़ की ओर से गेंदबाज अरुण ने तीन विकेट लिए। प्रतियोगिता के समापन पर सांसद इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन करने पर विधायक राकेश जम्वाल की सराहना की। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल, आयोजन समिति के सचिव अनिल गुलेरिया, दिव्य प्रकाश, जिला भाजपा के महामंत्री ओम प्रकाश नायक, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल, सोशल मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद