फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Allowance given to two thousand youths in Karsog, Rs. 76 lakh spent

Mandi News: करसोग में दो हजार युवाओं को भत्ता, 76 लाख व्यय

Tue, 06 May 2025 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
Allowance given to two thousand youths in Karsog, Rs. 76 lakh spent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। श्रम एवं रोजगार विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाएं युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। करसोग उपमंडल में बेरोजगारी भत्ता, कौशल विकास भत्ता जैसी योजनाएं युवाओं के लिए आगे बढ़ने का जरिया बन रही हैं। उपमंडल करसोग में वर्ष 2024-25 के दौरान इन योजनाओं के तहत लगभग 76 लाख रुपये से अधिक की राशि व्यय कर लगभग दो हजार युवाओं को लाभान्वित किया गया है।

कौशल विकास भत्ता योजना उन युवाओं के लिए है जो प्रशिक्षण के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। योजना के तहत करसोग में 1,444 युवाओं को 52 लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है। रोजगार कार्यालय करसोग के प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि इन योजनाओं में पात्र युवाओं को अधिकतम दो वर्षों के लिए भत्ता प्रदान किया जाता है। सामान्य युवाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये जबकि 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग युवाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed