फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Allegation of knife attack on chest due to mutual enmity, youth injured

Mandi News: आपसी रंजिश में सीने पर चाकू से हमले का आरोप, युवक घायल

Thu, 05 Feb 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Feb 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
Allegation of knife attack on chest due to mutual enmity, youth injured
मंडी के रानी बाईं में चाकू हमले में घायल युवक। स्त्रोत : जागरूक पाठक
मंडी। जिला मुख्यालय के साथ लगते रानी बाईं के पास बुधवार दोपहर दो बजे दो गुटों के बीच आपसी रंजिश में हुए हमले में एक व्यक्ति पर एक अन्य के सीने में चाकू से जानलेवा हमला का आरोप लगा है। घायल को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसी के साथ सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। यह मामला व्यक्तिगत व प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो गुटों में आपसी रंजिश थी। इसी के चलते रानी की बाईं स्थित एक मेकेनिक की दुकान में दो गुटों की आपसी भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इसी बीच एक मेकेनिक ने तेजधार हथियार से एक युवक प्रेम कुमार पर हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में आनन-फानन में प्रेम कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नेरचौक रेफर किया। यहां से घायल को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के दौरान घायल युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें युवक चाकू से हमला करने की बात कह रहा है।

घायल युवक कोटली क्षेत्र के बरयारा का बताया जा रहा है जबकि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोचने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीते मंगलवार को ऑनलाइन चैट पर बातचीत हुई और बहसबाजी हुई। इसके बाद घायल युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर गया था। दोनों पक्षों में दुकान में झगड़ा हो गया।


इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट व हमले के आरोप में पुलिस थाना सदर में क्राॅस एफआईआर दर्ज की गई है। घायल पक्ष की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर घायल पक्ष के खिलाफ दुकान में आकर झगड़ा व अन्य आरोप पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में सभी पहुलओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed