फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Allegation of fake attendance of a person cutting off the days of MNREGA workers

Mandi News: मनरेगा मजदूरों के दिन काट व्यक्ति की फर्जी हाजिरी लगाने का आरोप

Sun, 05 May 2024 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 05 May 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fake attendance of a person cutting off the days of MNREGA workers
बालीचौकी (मंडी)। विकास खंड बालीचौकी की पंचायत मुराह की एक महिला ने मनरेगा कार्य में लगे मजदूरों की चार दिनों की हाजिरी में कटौती कर एक व्यक्ति की 10 फर्जी हाजिरी लगाने का आरोप लगाया है। एक महिला ने इस संबंध में एसडीएम बालीचौकी को शिकायत भी दी है। अब एसडीएम ने बीडीओ को जांच निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रूमा देवी के अनुसार ग्राम पंचायत मुराह में खेमराज के घर भूमि सुधार का कार्य चला हुआ था। ऐसे में सभी मनरेगा मजदूरों ने अपने 14-14 दिन लगाए। मगर जब उनको 14 दिन के बजाय 10 दिनों की ही मजदूरी का भुगतान किया गया। मजदूरों ने जब ऑनलाइन माध्यम से अपने मस्टररोल की जांच की उसमें उन्हें चार-चार दिन गैर-हाजिर दर्शाया गया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रूमा देवी का कहना है कि उनका कार्य उनके पति खेम राज के नाम से मनरेगा के तहत करवाया गया था। इसमें आठ मजदूरों ने 14 दिनों तक काम किया। मगर मस्टररोल में उनके चार-चार दिन गैरहाजिर बताए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक मजदूर जो काम पर नहीं आया था, उसको मस्टररोल में 10 दिन हाजिर करार दिया है। ऑफलाइन और ऑनलाइन मस्टररोल में अलग-अलग उपस्थिति दर्शायी गई है। उधर, बीडीओ बालीचौकी अनिल गुराला ने बताया कि मुराह में एक कार्य को लेकर उन्हें शिकायत मिली है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed