{"_id":"68adb4a579a8925afe0b07ac","slug":"all-five-gates-of-pandoh-dam-opened-15-lakh-cusecs-of-water-released-mandi-news-c-90-1-ssml1045-167239-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह डैम के पांचों गेट खोले, डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह डैम के पांचों गेट खोले, डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
Wed, 27 Aug 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी लगातार हो रही बारिश से व्यास का बढ़ा जल स्तर पंचवक्त्र मंदिर में पहुंचा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/पंडोह। कुल्लू-मनाली में लगातार हो रही भारी बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए पंडोह डैम प्रबंधन ने डिसिल्टिंग का कार्य रोक दिया है और डैम के पांचों गेट खोलकर पानी सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है। मंगलवार को डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे नदी उफान पर आकर मंडी शहर के पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण से होकर बह रही है।
बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता ई. अजय पाल सिंह ने बताया कि पानी में सिल्ट की मात्रा बेहद अधिक है। ऐसी स्थिति में जो भी पानी डैम की झील में आ रहा है उसे सीधे ब्यास नदी में ही छोड़ जा रहा है। फिलहाल बग्गी टनल से डैहर पावर हाउस की ओर पानी भेजना बंद कर दिया गया है। इससे विद्युत उत्पादन भी ठप हो गया है। डिसिल्टिंग का कार्य अब बुधवार या फिर आने वाले दिनों में किया जाएगा। सिल्ट की मात्रा पांच हजार से नीचे आने पर ही टनल में पानी भेजा जाएगा।
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पंडोह से मंडी तक हाईवे किनारे घोषणाएं कर अलर्ट किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा एक वाहन पंडोह डैम से लेकर मंडी तक हाईवे किनारे घोषणा करते हुए दौड़ाया जा रहा है। प्रशासन ने भी चेतावनी जारी कर लोगों से अपील की है कि वे ब्यास नदी के किनारे न जाएं।