फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   All five gates of Pandoh Dam become functional, now garbage removal work started

Mandi News: पंडोह डैम के पांचों गेट हुए क्रियाशील, अब कचरा हटाने का कार्य शुरू

Mon, 05 Aug 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
All five gates of Pandoh Dam become functional, now garbage removal work started
पंडोह (मंडी)। ब्यास नदी पर बने पंडोह डैम के सभी पांच गेट अब पूरी तरह से क्रियाशील हो गए हैं, जिससे बीबीएमबी प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अब प्रबंधन का पूरा फोकस विद्युत उत्पादन की तरफ है। इसके लिए डैम में आए कचरे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। कचरा हटाने के बाद बग्गी नहर में पानी छोड़ा जाएगा। साथ ही डैहर पावर हाउस में विद्युत उत्पादन शुरू होगा।
विज्ञापन

पहली अगस्त को भारी मात्रा में गाद आने के कारण डैम के दो गेट जाम हो गए थे, जिसे खोलना संभव नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को हल करने के लिए बीबीएमबी के चेयरमैन ने चंडीगढ़ से तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर काम शुरू किया। इसके बाद मजदूरों और बड़ी मशीनों की मदद से शनिवार शाम को डैम का गेट नंबर 2 खोला गया और पानी की निकासी शुरू की गई।
विज्ञापन

इसके बाद गेट नंबर 1 के पास जमा हुई गाद निकाली गई, जिसके बाद गेट नंबर 1 भी खुल गया। रात करीब 10 बजे गेट नंबर 1 भी खोला गया। अब पंडोह डैम के पांचों गेट पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं, जिससे पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सुनील दत्त शर्मा ने पुष्टि की कि सभी गेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जाम हुए गेट को खोलना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन सभी के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अब बीबीएमबी प्रबंधन विद्युत उत्पादन की दिशा में कार्य कर रहा है। डैम में जमा कचरे को हटाने का कार्य शुरू हो गया है, जिससे बग्गी नहर के लिए पानी की सप्लाई को रोका गया है और इस कारण विद्युत उत्पादन ठप है। कचरा हटाने के बाद शीघ्र ही विद्युत उत्पादन को पुनः शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed