फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   All departments should prepare to deal with disaster: Surjeet

आपदा से निपटने की तैयारी करें सभी विभाग : सुरजीत

Sun, 25 May 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
All departments should prepare to deal with disaster: Surjeet
पधर (मंडी)। मानसून सीजन में आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर उपमंडल पधर के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए उपमंडल पधर के सभी विभाग सतर्क रहें। समय रहते सभी प्रबंध पूरे कर लें। खंड विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलशक्ति, बिजली बोर्ड, वन विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई सहित सभी विभाग किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। आपदा से संबंधित कोई भी सूचना तो तो उसे एसडीएम कार्यालय पधर में देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सड़कों में आवाजाही सुचारु बनाए रखने और सड़क के किनारे भूस्खलन को लेकर उचित कदम उठाए जाएं। जलशक्ति विभाग के अधिकारी सभी पेयजल स्रोतों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अपनी टीम तैयार रखने के निर्देश दिए। बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी मानसून मौसम के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की आवश्यक काट-छांट समय पर करने को कहा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed