{"_id":"6a68a82852c17610c1073697","slug":"alert-issued-for-scrub-typhus-and-jaundice-instructions-given-to-ensure-availability-of-medicines-in-hospitals-mandi-news-c-90-1-mnd1027-206819-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्क्रब टाइफस और पीलिया पर अलर्ट, अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्क्रब टाइफस और पीलिया पर अलर्ट, अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के साथ उपायुक्त की समीक्षा बैठक
एचपीवी टीकाकरण को गति देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मानसून में स्क्रब टाइफस और पीलिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता और संदिग्ध मामलों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने पंचायतों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और स्कूलों के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
सीएमओ डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि स्क्रब टाइफस संक्रमित चिगर के काटने से फैलता है। इसके लक्षण तेज बुखार, शरीर व जोड़ों में दर्द और गिल्टियां हैं। खेतों और झाड़ियों में काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने और तेज बुखार पर तुरंत उपचार लेने की सलाह दी गई। पीलिया से बचाव के लिए उबला पानी, ताजा ढका भोजन और स्वच्छता अपनाने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 42 प्रतिशत बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण पूरा हो चुका है तथा शेष का जल्द टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए।