फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Akshani Sharma and Arnav won medals in shooting

Mandi News: शूटिंग में अक्षैनी शर्मा और अर्नव ने जीते मेडल

Mon, 13 Oct 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Akshani Sharma and Arnav won medals in shooting
अंतर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में अव्वल रहे ​खिलाड़ी। स्त्रोत- संस्थान
मंडी। फायर फॉर गोल्ड शूटिंग अकादमी मंडी की प्रतिभाशाली शूटर अक्षैनी शर्मा ने 9वीं हिमाचल प्रदेश स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए .177 पीप साइट एयर राइफल (एनआर) सब यूथ वुमन कैटागरी में 400 में से 385 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 10 से 13 अक्तूबर तक शिमला में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

अक्षैनी शर्मा पहले भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एचपी ओपन स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। उन्होंने डीएवी जिला शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब अक्षैनी शर्मा आगामी ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता में एक और होनहार शूटर अर्नव सिंह रावत ने .177 पीप साइट एयर राइफल सब यूथ मेन कैटागरी में रजत पदक जीता। अर्नव सिंह रावत भी अब ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। अकादमी मंडी के कोच मुनीश गुलेरिया ने बताया कि अकादमी में शूटरों को आधुनिक शूटिंग सिस्टम, उन्नत तकनीकों और अनुशासित प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। संवाद

अंतर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में अव्वल रहे खिलाड़ी। स्त्रोत- संस्थान

अंतर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में अव्वल रहे खिलाड़ी। स्त्रोत- संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed