{"_id":"67c2dd4b2069099115064dcd","slug":"ajay-sachin-pair-tops-in-quiz-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1045-149298-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्विज स्पर्धा में अजय-सचिन की जोड़ी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्विज स्पर्धा में अजय-सचिन की जोड़ी अव्वल
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्यात
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बीएससी मेडिकल और नॉन-मेडिकल छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता करवाई।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. रमेश चंद धलारिया ने शिरकत की। प्रोफेसर रमेश चंद शर्मा कहा कि रमन प्रभाव की खोज के कारण राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। क्विज प्रतियोगिता का संचालन प्रो. मनोज कुमार और प्रो. शैली ठाकुर ने किया। इसमें पांच टीमों ने भाग लिया। हर टीम में दो प्रतिभागी शामिल रहे।
अजय और सचिन की टीम ने पहला, रीया और साक्षी ने दूसरा जबकि पायल एवं वर्षा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डाॅ. रमेश चंद धलारिया ने छात्रों को जिज्ञासा विकसित करने और आत्म शिक्षण के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. अभिषेक शर्मा और डाॅ. मनवीर भी मौजूद रहे। संवाद