फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Agitation over the demand for specialist doctors continues for the 12th day.

Mandi News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग को लेकर आंदोलन 12वें दिन भी जारी

Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Agitation over the demand for specialist doctors continues for the 12th day.
13 जुलाई की विरोध रैली और आमरण अनशन की तैयारियां तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। संधोल नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जनआंदोलन वीरवार को 12वें दिन भी जारी रहा। 12वें दिन स्थानीय निवासी चंद्रशेखर और भूपेंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया।

पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल खेम चंद मन्ढोत्रा, प्रधान राकेश प्रेमी और समाजसेवी ठाकुर दास रांगड़ा ने भी आंदोलन का समर्थन किया। युवाशक्ति के प्रतिनिधियों ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के कार्यभार संभालने और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों के अनुसार महिलाओं का समर्थन लगातार बढ़ रहा है और कई महिलाएं 13 जुलाई से प्रस्तावित आमरण अनशन में शामिल होंगी। वहीं, विरोध रैली को सफल बनाने के लिए पंचायतों, महिला मंडलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से संपर्क अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed