{"_id":"6a64a0d4ac86cbdcd00b08cf","slug":"agitation-demanding-the-deployment-of-specialist-doctors-continues-for-the-28th-day-mandi-news-c-90-1-ssml1045-206343-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग पर आंदोलन 28वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग पर आंदोलन 28वें दिन भी जारी
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री से धरना स्थल पर आकर वार्ता करने का आग्रह
कार्यभार ग्रहण न करने वाले चिकित्सकों की शीघ्र ज्वाइनिंग की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर युवाशक्ति एवं मातृशक्ति का जनआंदोलन शनिवार को 28वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पम्मी देवी, मनसा देवी, सरोज, सरला देवी, डिंपल, नीलम, वीना राणा, वीना जमवाल, तलीन और अरुण क्रमिक अनशन पर बैठे।
युवाशक्ति ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के टिहरा दौरे की जानकारी के बावजूद वे संधोल धरना स्थल पर आंदोलनकारियों से मिलने नहीं पहुंचे। उन्होंने मांग की कि मंत्री स्वयं पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनें, जिससे समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हो सके। आंदोलनकारियों ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन कुछ चिकित्सकों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उन्होंने सीएमओ मंडी से संबंधित चिकित्सकों से संपर्क कर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश देने की मांग की। युवाशक्ति ने स्पष्ट किया कि मेडिसिन विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट सहित सभी आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों के कार्यभार ग्रहण करने तक क्रमिक अनशन और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।