शराब ठेकों के विरोध में महिलाओं के साथ स्कूली बच्चे भी सड़क पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले में शराब के ठेकों का विरोध तूल पकड़ता जा रहा है। महिलाओं के साथ ही स्कूली बच्चे भी सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को पंडोह क्षेत्र की स्योगी पंचायत के तहत बीबीएमबी की आवासीय कॉलोनी में ठेके के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में महिला मंडलों, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, ट्रेड यूनियनों और महिलाओं ने ठेके के विरोध में रैली निकाली। गत कई दिनों से ठेके को बंद करने के लिए लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। मामले में विभाग ने ठेके को शिफ्ट करने की योजना बनाई है। लेकिन, ठेके के लिए जगह न मिलने से विभाग के प्रयास सिरे नहीं चढ़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां पर यह ठेका खोला जा रहा है, वहां पर इसके आसपास आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय, बीबीएमबी, राज्य सरकार के अलावा आधा दर्जन प्राइवेट शैक्षिक संस्थान हैं। लोग कई दिनों से इस ठेके को बंद करने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन, ठेकेदार यहां से ठेके को शिफ्ट नहीं कर रहा है। बीबीएमबी प्रशासन ने भी तीन दिन पहले ठेका संचालक को नोटिस जारी कर दिया है। बावजूद इसके यहां पर ठेका चल रहा है। 14 फरवरी को पंचायत को नशामुक्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके बावजूद यहां पर शराब का ठेका खोला गया है। करीब 1760 की आबादी वाली स्योगी पंचायत तरयाबल, सोझा, तीन पीपल, स्योगी और बीबीएमबी कालोनी से महिला मंडल, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, बीबीएमबी इंप्लाइज यूनियन, मॉडल स्कूल पंडोह, मजदूर यूनियन एटक, बीएमएस, क्रांति युवक मंडल नोबल कॉलेज, पांडवा स्कूल, हिमालयन स्कूल के अलावा अन्य संस्थाओं के छात्र इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
बाक्स......1
नशे में धुत कर्मी ने वरिष्ठ कर्मी का काटा था कान
हाल ही में शराब के नशे में धुत बीबीएमबी कर्मी ने अपनी वरिष्ठ कर्मी के कान को दांतों से काट कर अलग कर दिया था। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस क्षेत्र में इस तरह के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। जिससे लोगों में शराब ठेके खुलने पर भारी आक्रोश व्याप्त है।
कोट्.........
बीबीएमबी टाउनशिप पंडोह के अधिशाषी अभियंता जेपी गुप्ता ने कहा कि ठेकेदार को सात दिन का नोटिस दिया गया है। यदि इसके बावजूद ठेका न हटाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई है।