{"_id":"664e57699ad5cd0b2b05bd34","slug":"afternoon-sports-activities-stopped-at-athletic-center-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-126978-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में दोपहर की खेल गतिविधियों को लगा विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में दोपहर की खेल गतिविधियों को लगा विराम
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मई माह में आसमान से आग की तरह पड़ रही तेज धूप ने हर वर्ग के लोगों का जीना हराम कर दिया है। इससे दोपहर में एथलेटिक सेंटर में चल रही खेल गतिविधियों पर भी विराम लगाना पड़ा है। यहां पर मंडी, कांगड़ा जिला के खिलाड़ी भी खेल प्रशिक्षण हासिल करने के लिए पहुंचा करते हैं। जिन्हें अब अल्प सुबह और देर शाम ही खेल प्रशिक्षण दिलाना पड़ रहा है।
मुख्य बाजारों की बात करें तो यहां पर खरीदारी को लेकर ग्राहकों की कम आवाजाही के चलते मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। कारोबारियों का कारोबार भी चौपट हुआ है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि दोपहर के समय तेज धूप के चलते ग्राहक बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कारोबार पर भी बुरा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि शीतल पेयजल और सामग्री की दुकानों में खरीददारी को लेकर ग्राहक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
बुधवार को जोगिंद्रनगर शहर में ही तापमान 38 डिग्री तक आ पहुंचा। जबकि लडभड़ोल क्षेत्र में 40 डिग्री तामपान पहुंचने पर लोगों को घरों में ही रहना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए स्वीमिंग पूल का रूख कर रहे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों की बात करें तो विद्यार्थियों को भी तेज धूप में पैदल चलना मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। स्थानीय महाविद्यालय की कुछ छात्राओं को तेज धूप से बचने के लिए छाते और दुपट्टे का भी सहारा लेते हुए देखा गया। मुख्य बाजारों की सड़कों में सन्नाटा मंगलवार को भी पसरा रहा।
विज्ञापन
लडभड़ोल क्षेत्र में सबसे अधिक गर्मी का कहर बुधवार को देखने को मिला। इधर, सरकाघाट सड़क पर लांगणा और बसाही के समीप भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अभिनव ने तेज धूप में अनावश्यक घूम रहे लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने का आह्वान किया है। नवजात शिशुओं के साथ माताओं को बिना छाते धूप में न चलने का आह्वान करते हुए बताया कि चक्कर आने की आशंका गर्मी के मौसम में अधिक रहती है। लिहाजा तेज धूप में शरीर को छाते और दुपट्टे से महिलाएं अपने आप को सुरक्षित करें।