फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After two years, Nalwad fair will be held in Karsog from 1 April

Mandi News: करसोग में दो साल बाद एक अप्रैल से होगा नलवाड़ मेला

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
After two years, Nalwad fair will be held in Karsog from 1 April
ममलेशवर महादेव व अन्य देवताओं का रथ।   फाइल फोटो
करसोग (मंडी)। करसोग में दो वर्षों बाद अब फिर पहली से सात अप्रैल तक जिला स्तरीय नलवाड़ मेला मनाया जाएगा। हालांकि, इस बार भी मेला होने की संभावना कम लग रही थी, लेकिन बुधवार को उच्च न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अनुमति मिलने के बाद मेला कमेटी ने तुरंत प्रभाव से आगामी रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दी है। सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि देव ममलेश्वर महादेव के आशीर्वाद और उनके निर्देशानुसार ही मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनमें युवाओं व आमजन को विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी-देवताओं की शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

सात दिवसीय मेले का शुभारंभ देवी-देवताओं की शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। वहीं, लोगों के मनोरंजन के लिए तीन से छह अप्रैल तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन के लिए तहसीलदार डाॅ. वरुण गुलाटी को मेला अधिकारी लगाया गया है। बैठक में ममेल पंचायत प्रधान नारायण सिंह, भडारणू पंचायत के प्रधान दलीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed