फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After the accident, the body was lying on the road for five hours, the family members created a ruckus

Mandi News: हादसे के बाद पांच घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 13 Jun 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the body was lying on the road for five hours, the family members created a ruckus
कुन्नू बाजार में सड़क हादसे का ​शिकार हुआ विनोद कुमार। फाइल फोटो
पधर (मंडी)। कुन्नू बाजार में वीरवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार ड्यूटी के लिए पधर पर आ रहा था। सुबह 6:10 बजे कुन्नू बाजार में हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ओवरटेक करते समय बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद मृतक का शव पांच घंटे बीच सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हाईवे पर परिजनों ने प्रदर्शन किया। बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहना था लेकिन बचाव नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एक तरफ शव पड़ा रहा तो दूसरी तरफ से वाहन गुजरते रहे। मामले में लोगों की संवेदनशीलता भी सामने आई। किसी भी व्यक्ति ने शव पर कपड़ा रखना जरूरी नहीं समझा। बाइक चालक लोक निर्माण विभाग पधर में मल्टीटास्क वर्कर था। मृतक की पहचान पधर के लोहड़ा निवासी विनोद कुमार (24) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घर के इकलौते चिराग के शव को सड़क में देख परिजन बेसुध हो गए। मां को बिखलते देख स्थानीय महिला ने अपना दुपट्टा शव पर रखने के लिए दिया। करीब 11 बजे शव को उठाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को ट्रक ने कुचला है और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी नागरिक पधर सुरजीत और पधर थाना प्रभारी सौरव ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बताया कि ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल लाया गया। मृतक के पिता राजू राम ने बताया कि विनोद द्रंग के भराड़ा गांव में रिश्तेदार के यहां समारोह में गया था। वीरवार सुबह वह ड्यूटी पर पधर जा रहा था। इस दौरान कुन्नू बाजार में हादसे का शिकार हो गया। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने परिजनों को हादसे की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उधर, एसएचओ पधर सौरव ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार हादसे का कोई प्रत्यक्षदर्शी न होने से फॉरेंसिक टीम को मौका पर बुलाना पड़ा। फॉरेंसिक टीम के देरी से पहुंचने के कारण शव काफी देरी तक सड़क पर पड़ा रहा।

इसी बात को लेकर परिजनों और रिश्तेदारों में गुस्सा फूटा और शव को सड़क से उठाने की जिद्द पर अड़े रहे। हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से पिता राजू राम और माता चंचला देवी भीतर तक टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed