{"_id":"6824e3c1f0313c01300b2c14","slug":"after-ruining-his-own-life-he-made-his-wife-a-chitta-supplier-mandi-news-c-90-1-mrt1064-155980-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खुद की जिंदगी बर्बाद कर पत्नी को बना दिया चिट्टा सप्लायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खुद की जिंदगी बर्बाद कर पत्नी को बना दिया चिट्टा सप्लायर
Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की कपाही पंचायत के डोडवा गांव में 28 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े दंपती को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 16 मई तक रिमांड पर लिया है। आरोपी बल्ह के भंगरोटू के रहने वाले हैं। पति हितेश कुमार को छठी बार पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है जबकि पत्नी वंदना को पहली बार पकड़ा गया है। दोनों को लोगों ने पुलिस के हाथों पकड़वाया था।
खुद की जिंदगी बर्बाद होने के बाद हितेश ने पत्नी वंदना को भी इसी धंधे में लगा दिया था। आरोपी हितेश पहले निजी बस में परिचालक था। कोरोना काल के दौरान उसकी मुलाकात बस में बिलासपुर की रहने वाली वंदना से हुई थी। बाद में दोनों में प्यार परवान चढ़ा और भागकर शादी कर ली। आरोपी इससे पहले भी नशे के धंधे में ही संलिप्त था। 2014 में आरोपी के घर के सामने स्कूल में बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान नशे पर ड्रामा किया था। इसमें नशे से उजड़ रहे परिवारों की कहानी बताई गई थी। बच्चों ने मुख्य फोकस आरोपी पर ही किया था। इससे पहले आरोपी पांच बार चिट्टे की तस्करी में पकड़ा जा चुका है लेकिन हर बार छूट कर बाहर आ जाता है। इस बार उसकी गिरफ्तारी के बाद लोगों ने वकीलों से जमानत नहीं देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आरोपी जेल से छूटकर आता है तो फिर से इसी धंधे में लग जाता है। डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।
1.146 ग्राम चरस मामले में आरोपी 17 तक रिमांड पर
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस की टीम ने पुंघ में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी में सवार दो युवकों से बरामद 1.146 किलो चरस मामले में दोनों आरोपियों को 17 मई तक रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान मनोज निवासी गांव कटवाल डाकघर सोनीपत और दीपक निवासी गांव तिहार मलिक डाकघर सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी मनाली से चरस खेप खरीदकर लाए थे। पुलिस इस मामले में बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में आरोपियों के लेन-देन के साथ उनके पुराने क्राइम रिकॉर्ड को जांचा जाएगा।