फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After receiving a compensation of Rs 20 lakh, Rishabh's body was brought from Baddi to Padchhu.

Mandi News: 20 लाख मुआवजा मिलने पर बद्दी से पाड़छु लाया ऋषभ का शव

Sat, 25 Apr 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
After receiving a compensation of Rs 20 lakh, Rishabh's body was brought from Baddi to Padchhu.
सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के पाड़छु-सज्याओपीपलु निवासी 22 वर्षीय ऋषभ का शुक्रवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऋषभ की मृत्यु के बाद कंपनी द्वारा घटना वाले दिन केवल दो-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई थी। इसके बाद नालागढ़ के विधायक, मजदूर संगठन सीटू, सरकाघाट एवं धर्मपुर कल्याण सभा तथा परिवार के सदस्य परसों से ही मौके पर डटे रहे। शुक्रवार सुबह शव के साथ कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन का एलान भी किया गया था, जिसे मजदूर संगठन सीटू ने भी समर्थन दिया। इसी दबाव के चलते शुक्रवार को कंपनी ने 20 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसके बाद शव को वहां से लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। ऋषभ की कंपनी में कंप्रेशर फटने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed