फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After getting bail, the accused started drug business again

Mandi News: जमानत मिलने के बाद आरोपी ने फिर शुरू कर दिया नशे का कारोबार

Tue, 23 Apr 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
After getting bail, the accused started drug business again
अब पुलिस ने 106 ग्राम चरस के साथ दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र में युवाओं को नशे की बुरी आदत में धकेल रहे चरस तस्कर को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भी उसकी नशे के कारोबार की लत नहीं हटी। अब पुलिस ने आरोपी को चरस के साथ दोबारा गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। करीब दो साल पहले चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुके पस्सल गांव के अश्वनी कुमार को चौंतड़ा पुलिस ने 106.63 ग्राम चरस के साथ फिर गिरफ्तार किया है।
मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे पस्सल सुकाबाग के समीप एक संपर्क सड़क पर जब आरोपी चरस की तस्करी के लिए निकला था तभी चौंतड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान धर दबोचा। आरोपी अश्वनी कुमार 35 निवासी पस्सल तहसील जोगिंद्रनगर को पुलिस ने पहले भी चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। न्यायालय से जमानत हासिल करने के बाद फिर से चरस तस्करी के आरोप में दोबारा सलाखों के पीछे पहुंच गया है। बुधवार को न्यायालय में दोबारा पेश कर आरोपी पर दर्ज पूर्व मामलों के आधार पर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। प्रदेशभर में भी आरोपी की पृष्ठभूमि खंगाली जाएगी। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

बॉक्स
चौंतड़ा में आरटीओ ने 33 वाहनों के काटे चालान
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा के समीप आरटीओ मंडी ने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी कर करीब 33 वाहनों के चालान भी काटे। इस दौरान परिवहन निगम की बसों की भी जांच की गई। निजी बसों के दस्तावेज जांचे गए। स्कूल बसों का भी निरीक्षण कर आरटीओ मंडी नरेंद्र कुमार ने चालान काटे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 से ढाई बजे तक नाकाबंदी के दौरान दोपहिया वाहनों के चालकों के चालान भी काटे गए। 8500 रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed