फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After five decades, deities will now be housed in pagoda-style tents.

Mandi News: पांच दशक बाद अब पैगोडा शैली के तंबुओं में विराजेंगे देवी-देवता

Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
After five decades, deities will now be housed in pagoda-style tents.
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने वाले देवी-देवताओं का स्थल पांच दशक बाद अब एक बार फिर बदलेगा। महाशिवरात्रि मेले के दौरान वल्लभ महाविद्यालय के परिसर में निश्चित स्थान पर विराजमान होने वाले पंजीकृत देवी-देवता अब की बार पड्डल मैदान में पैगोडा शैली के तंबू के नीचे बैठेंगे। गत वर्ष भी हालांकि कुछ देवी-देवताओं को पड्डल में स्थान दिया था, लेकिन अब की बार सभी पंजीकृत देवी-देवताओं को निश्चित स्थान आवंटित कर स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि मेले में आने वाले देवी-देवता सत्तर के दशक तक बाबा भूतनाथ मंदिर से लेकर सेरी चानणी तक के दायरे में विराजमान होते थे। बदलते दौर में महाशिवरात्रि मेले के विस्तार के साथ देवी-देवताओं के बैठने वाले स्थल में भी बदलाव हुआ है। 1972-73 से पड्डल मैदान में देवी-देवता महाशिवरात्रि के दौरान विराजमान होना शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

वल्लभ महाविद्यालय परिसर में चौहारघाटी, सराज, सनोर समेत अन्य क्षेत्र के देवी-देवता अलग-अलग स्थान में विराजमान होते हैं। सराज क्षेत्र के देव चपलांदू नाग, आदि ब्रह्मा, लक्ष्मीनारायण बायला समेत अन्य देवी-देवता परिसर के बीचोबीच पीपल के पेड़ के टियाले पर विराजमान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव झांजणू छमाहूं समेत अन्य देवी-देवताओं का भी बैठने का अपना निश्चित स्थान रहा है, लेकिन परिसर में भवन निर्माण के कारण पिछले कुछ समय से सर्व देवता सेवा समिति को देवी-देवताओं के बैठने वाले स्थान में बदलाव करना पड़ रहा है। कुल्लू दशहरे की तर्ज पर पड्डल में भी देवी-देवताओं को अब निश्चित स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद है।

.....
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के लिए अब की बार भी सभी 216 पंजीकृत देवी देवताओं को प्रशासन की ओर से निमंत्रण दिया जाएगा। पंजीकृत देवी-देवताओं को पड्डल मैदान में स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा, इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
-शिव पाल शर्मा, अध्यक्ष सर्व देवता सेवा समिति
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed