{"_id":"5876562a4f1c1b922bba84cd","slug":"after-five-day-black-out-in-hundred-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी 100 से अधिक पंचायतों में ब्लैक आउट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी 100 से अधिक पंचायतों में ब्लैक आउट
मंडी
Updated Wed, 11 Jan 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
मंडी-करसोग मार्ग पर स्थित बखरौट गांव में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की बहाली करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/गोहर/थुनाग/पांगणा। जिले की 100 से अधिक पंचायतों में बिजली पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इन पंचायतों में लोग बर्फ पिघला कर पानी पीने को विवश हैं। करसोग, बरोट, गोहर, जंजैहली, थुनाग, बालीचौकी क्षेत्र की कई पंचायतों में ब्लैक आउट पांच दिन बाद भी जारी है।
विज्ञापन
गत मंगलवार को बर्फबारी के कारण बिजली बहाली के कार्य पर ब्रेक लग गई। बुधवार सुबह से ही बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी मरम्मत कार्यों में जुट गए। जिससे जंजैहली उपमंडल की कुछेक पंचायतों में बिजली बहाल हो गई है। यहां पर ग्रामीणों को पांच दिन बाद राहत मिली है। इसके अलावा गोहर उपमंडल की भी कुछ पंचायतों में बिजली बहाल हो गई है। चौहारघाटी व करसोग घाटी में हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। यहां पर तकरीबन सभी पंचायतों में बत्ती गुल है। दोनों जगह पर बिजली बहाली का कार्य बहुत धीमा चल रहा है। हालांकि, मंगलवार को बर्फबारी से भी कार्य में बाधा पहुंची है। इसके अलावा गोहर व जंजैहली में बोर्ड अधिकारियों ने कुछ हद तक लोगों को राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन
उपमंडल करसोग की कुल 52 पंचायतों में से महज 40 पंचायतों में बत्ती गत शुक्रवार से गुल है। यहां पर लोग बर्फ को पिघला कर पानी पी रहे हैं। आईपीएच विभाग की योजनाओं की पाइपलाइन जम गई है। उपमंडल के पांगणा, जाछ खनयूड़ी, बखरौट, चुराग, बगशाड़, करसोग, सेरी, महोग, माहूनाग, भलिंडी, धरमौड़ सहित करीब 40 पंचायतों में यही हालात हैं। उपमंडल की करीब 20 पंचायतों में पाइपलाइन जम जाने से पेयजल किल्लत भी चरम पर है। यहां पर मंगलवार को हुई बर्फबारी से बिजली बहाली के कार्य पर ब्रेक लग गई। जिससे बुधवार सुबह ही कार्य शुरू हो सका। वही, बरोट के तहत लगभग 20 पंचायतों में यही हालात बने हुए हैं। यहां पर पांच दिनों से ब्लैक आउट जारी है। यहां पर सब स्टेशन टिक्कन को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
बुधवार देरशाम तक इस सब स्टेशन को दुरुस्त किए जाने की उम्मीद है। वहीं, गोहर उपमंडल के घंग्यारा फीडर के तहत लगभग आधा दर्जन पंचायतों में बत्ती गुल है। इसके अलावा जंजैहली उपमंडल के लगभग 40 पंचायतों में अंधेरा पसरा हुआ है। थुनाग स्थित सब स्टेशन तक बिजली बहाल कर दी गई है। जिससे थुनाग से सटी तीन चार पंचायतों में बिजली बहाल हो गई है। इसके अलावा क्षेत्र की अधिकतर पंचायतों में बिजली बहाल नहीं हुई है। शिल्हीबागी, थाना शिवा, बागाचनोगी, भाटकीधार, छतरी सहित कईं पंचायतों के लोग पांच दिनों से अंधेरे में हैं। यहां पर लोगों को बर्फ पिघला कर पीनी पड़ रही है। यहां पर डेढ़ सौ से अधिक ट्रांसफार्मरों में बिजली बहाल किया जाना बाकी है। थुनाग से सटी पंचायतों में बिजली बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को धूप खिलते ही बोर्ड के कर्मचारी मौके पर डट गए। बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पीआर शर्मा ने कहा कि थुनाग सब स्टेशन को दुरुस्त कर लिया गया है। क्षेत्र की कुछ पंचायतों में बिजली बहाल हो गई है। कुछेक पंचायतों में जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।